सोमवार 23 नवंबर 2026 - 14:30
हौज़ा इल्मिया नजफ़ अशरफ़ की स्थापना के एक हज़ार वर्ष पूरे हुए, हरमैन काज़मैन मे सामारोह का आरम्भ + फ़ोटो

इराक के शहर काज़मैन मे इमामैन काज़मैन के हरम मे हौज़ा ए इल्मिया नजफ अशरफ के एक हज़ार साल मुकम्मल होने के अवसर पर इल्मी और सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन किया गया। इस समारोह मे आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली सिस्तानी के प्रतिनिधि, हरमैन काज़मैन के मुतवल्ली, दूसरे पवित्र स्थलो के प्रतिनिधयो, सरकारी और सैन्य अधिकारी, यूनिवर्सिटी के प्रमुख अध्यापक और धार्मिक शख्सियतो ने भाग लिया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, इराक के शहर काज़मैन मे इमामैन काज़मैन के हरम मे हौज़ा ए इल्मिया नजफ अशरफ के एक हज़ार साल मुकम्मल होने के अवसर पर इल्मी और सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन किया गया। इस समारोह मे आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली सिस्तानी के प्रतिनिधि, हरमैन काज़मैन के मुतवल्ली, दूसरे पवित्र स्थलो के प्रतिनिधयो, सरकारी और सैन्य अधिकारी, यूनिवर्सिटी के प्रमुख अध्यापक और धार्मिक शख्सियतो ने भाग लिया।

यह समारोह हरमैन काज़मैन के सहन मे आयोजित हुआ। प्रोग्राम का आरम्भ कुरआन की तिलावत से हुआ, जिसके बाद आयतुल्लाह सिस्तानी के प्रतिनिध हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन शेख हुसैन आले यासीन ने संबोधित किया।

उन्होने कहा कि हौज़ा ए इल्मिया नजफ अशरफ का एक हज़ार वर्षीय इतिहास एक बड़ी इल्मी धरोहर है, जिसके विभिन्न पहलुओ पर शोध और अध्ययन करने की ज़रूरत है। इस अवसर पर उन्होने हौज़ा ए इल्मिया नजफ अशरफ के संस्थापक शेख उत ताएफ़ा शेख तूसी (र) की सेवाओ का उल्लेख करते हुए कह कि उन्होने बगदाद से नजफ अशरफ स्थानांतरित होकर वहा इल्मी मरकज़ की नीव रखी। उन्होने इस बात पर ज़ोर दिया कि नई पीढी को अपनी धार्मिक पहचान और इल्मी तथा सांस्कृतिक धरोहर से अवगत होना चाहिए।

समारोह को हरमैन काज़मैन के मुतवल्ली हैदर अब्दुल अमीर महदी ने भी संबोधित किया और एक हज़ार वर्षीय समारोह के सिलसिले मे विभिन्न इल्मी और सांस्कृतिक गतिविधियो के आरम्भ की घोषणा की। उन्होने कहा कि इन गतिविधियो मे हौज़ा ए इल्मिया नजफ अशरफ का इतिहास, उसके इल्मी कारनामो, विद्वानो की सेवाए और काज़मैन शहर के इल्मी धरोहर को भी उज़ागर किया जाए।

उन्होने आगे कहा कि दुनिया को वैचारिक, सांस्कृतिक और समाजी चैलेंजेज़ का सामना है, इसलिए ऐसे वैज्ञानिक शोध की आवशयकता है जो धार्मिक रिवायतो और नए चैलेंजेज के बीच समंजस पैदा करे। उसके ज़रिए ऐतेदाल, एक दूसरे का सम्मान, बात चीत, इंसाफ और इंसानी हमदर्दी जैसी चीज़ो को बढ़ावा दिया जा सके।    

उन्होने स्पष्ठ किया कि हौज़ा ए इल्मिया का उद्देश्य केवल विद्वान और शोधकर्ता की तरबीयत नही, बल्कि समाज मे नैतिकता, जिम्मेदारी का अहसास और इल्म के साथ व्यवहारिक सेवा के जज़्बे को भी बढ़ावा देना है।

समारोह के समापन पर इमामैन काज़मैन के हरम के मीडिया विभाग द्वारा तैयार की गई एक वीडियो प्रसारित की गई, जिसमे हौज़ा ए इल्मिया नजफ अशरफ की एक हज़ार वर्षीय समारोह के लिए बनाई गई विशेष समीति की गतिविधियो को पेश किया गया। 

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha